Category Archives:  LifeStyle

प्रत्येक लड़की घर से बाहर जाते समय अपने में बैग जरूर रखें ये 3 चीजे, कोई भी आपके साथ गलत काम नहीं कर पाएगा...

Dec 02 2019

Posted By:  Sanjay

हमारा समाज पुरुष प्रधान समाज है और हमारे समाज में महिलाओं से ज्यादा पुरुषो को दर्जा दिया जाता है | हम आये दिन महिलाओं पर हो रहे अत्याचार की खबरे सुनते है और ऐसी खबरों को सुनने के बाद हमें बहुत ही दुःख की अनुभूति होती है | महिलाओं का घर से निकलना बहुत ही मुश्किल हो गया है | सबसे ज्यादा परेशानी उन महिलाओं को होती है जो नाईट की शिफ्ट में कार्य करती है | सरकार ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए कई कड़े नियम भी बनाये है फिर भी महिलाओं के साथ हो रहे बुरे काम कम होने का नाम तक नहीं ले रहे है | आज हम आपको कुछ ऐसी तीन चीजे बताएँगे जब भी महिला घर से बाहर निकले तो अपनी सेफ्टी के लिए 3 चीजों को अपने बैग में जरूर रखें | इन चीजों की मदद से आप अपने आप को सुरक्षित रख सकती है और कोई भी बुरा आदमी आपके साथ कभी भी कुछ भी गलत नहीं कर पायेगा | वो तीन चीजे कौन कौन सी है आइये जानते है उनके बारें में...


महिलाएं अपने बैग में जरूर रखें इन तीन चीजों को 



1 . एक्स्ट्रा फ़ोन 


आज के समय में वैसे हो हर लड़की के पास मोबाइल फ़ोन होता है फिर भी यदि आपका ज्यादातर घर से देर रात तक काम के सिलसिले में आना जाना लगा रहता है तो आप ऐसा करें अपने पास एक एक्स्ट्रा फ़ोन जरूर रखें और वो फ़ोन हमेशा फुल चार्ज रखे | यदि कभी आपका फ़ोन ख़राब हो जाए या फ़ोन चोरी हो जाए या फ़ोन की बैटरी ख़त्म हो जाए तो ऐसी स्थिति में आप दूसरे फ़ोन की मदद ले सकती है |

2 . पेपर स्प्रे 


वर्किंग वुमन या देर रात तक घर से बाहर रहने वाली महिलाओं को अपने पर्स में पेपर स्प्रे जरूर रखें | यदि कभी भी आपको ऐसा लगे की कोई आपके साथ बत्तमीजी कर रहा है और वो व्यक्ति आपके साथ कुछ गलत कर सकता है तो आप ऐसी स्थिति में पेपर स्प्रे का स्तेमाल कर सकती है | आप उसकी आँखों में पेपर स्प्रे डालकर वहां से भागने में कामयाब हो सकती है इसलिए बैग में पेपर स्प्रे जरूर रखें |

3 . छोटा चाकू 


आप अपने बैग में एक छोटा चाकू भी रख सकती है | यदि आपको कभी ऐसा लगे के कोई आपके साथ गलत कर सकता है या आपकी इज्जत के साथ खेल सकता है तो आप इस चाकू की मदद है वहां से निकलने में कामयाब हो सकती है | इसलिए आप पर्स में छोटा चाकू भी रखें | 

अन्य टिप्स:
यदि आपको कभी भी किसी भी व्यक्ति के ऊपर संदेह हो या आपको ऐसा लगे के आप फंसने वाले है तो आप तुरंत पुलिस के पास फ़ोन करें या अपने सगे संबंधियों को भी कॉल कर सकती है | इन सभी का नंबर आप हमेशा फ़ोन में स्पीड डायल पर रखें और इमरजेंसी होने पर तुरंत कॉल करें | आप अपनी सुरक्षा के लिए सेल्फ डिफेन्स भी सीखे | कभी भी आप किसी भी अनजान व्यक्ति पर भरोसा न करें |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर